{"_id":"5841abc94f1c1b0c1ede8813","slug":"water-taps-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपों से छेड़छाड़ पर आधा दर्जन नल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपों से छेड़छाड़ पर आधा दर्जन नल सील
ब्यूरो/अमर उजाला/लठियाणी
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच विभाग ने लोगों की पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत लठियाणी में छापामारी की। कनिष्ठ अभियंता राज कुमार के नेतृत्व में की छापामारी के दौरान विभाग ने पेयजल पाइपों से छेड़छाड़ करने पर करीब आधा दर्जन लोगों के नलों को सील कर दिया।
विज्ञापन
अचानक हुई कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए जो विभाग की ओर से नल लगाए गए हैं, यदि उन नलों से कोई भी उपभोक्ता पानी का दुरुपयोग करता पकड़ा जाता है तो ऐसे लोगों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। जो पेयजल उपभोक्ता पाइप और टुल्लू पंप लगाकर पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनका नल सील किया जाएगा। लाइन में नल के साथ लगा टुल्लू पंप और पाइपें भी जब्त कर ली जाएंगी। उन्होंनेे लोगों से कहा कि पानी का पेयजल के लिए ही उपयोग करें, जिससे क्षेत्र में लोगों को पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग की लाइनों से छेड़छाड़ करने वालों तथा पानी का दुरुपयोग करने वालों के नल सील किए हैं।
विज्ञापन