फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water supply has been disrupted in Beriya Panchayat for seven days, villagers are angry

Una News: बेरियां पंचायत में सात दिन से जल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष

Sat, 30 Aug 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Water supply has been disrupted in Beriya Panchayat for seven days, villagers are angry
आरोप, कर्मचारी हर बार ..कल पानी आ जाएगा.. कहकर कर रहे टालमटोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चक्कसराय (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में पिछले सात दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी हर बार ..कल पानी आ जाएगा.. कहकर टालमटोल कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरे हफ्ते से सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मोहन सिंह, बलवान सिंह और रविंद्र कुमार ने कहा कि लोग मजबूरी में किराये के टैंकरों से पानी मंगवाकर शौचालय की टंकियां भरवा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बड़ूही से लंडियाल तक बिछाई गई पाइपलाइन खड्ड से होकर डाली गई है। तेज बहाव में पाइप टूट जाता है और सप्लाई ठप हो जाती है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सर्वे करने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। उनका कहना है कि यदि पाइपलाइन खड्ड से ही बिछानी थी तो हर जोड़ पर सीमेंट के पिलर लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे मजबूरन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।इस संबंध में जल शक्ति विभाग चौकी मन्यार के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद ने बताया कि भूस्खलन के कारण पाइपलाइन को नुकसान हुआ है। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं और जल्द ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed