फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water problem in Kangar

कांगड़ में गहराया पेयजल संकट

Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
water problem in Kangar
पानी के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

हरोली विस क्षेत्र के तहत कांगड़ के मुहल्ला सुनार एवं तरखान में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां करीब बीस दिन से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। पानी न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आलम यह है कि सुबह उठते ही लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। वहीं, कई ग्रामीण पानी के महंगे टैंकर मंगवा कर काम चला रहे हैं। उधर, विभाग लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे लोगों में आईपीएच के खिलाफ भारी रोष है। स्थानीय लोग विनोद कुमार, मदन प्रकाश, कश्मीरी लाल, तिलक राज, मास्टर तरसेम, बाबा गोगी, रविंद्र, संत राम, शेर सिंह, देसराज, चरणों देवी, कौशल्या देवी, रजो देवी आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से गांव में पेयजल की सप्लाई ठप पड़ी है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह उठते ही अन्य क्षेत्रों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनके दिनचर्या के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। हालत यह है कि गांव में पानी के टैंकरों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप में कई बार समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन विभागीय कर्मियों ने हर बार मामले की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि यदि आईपीएच विभाग ने जल्द समस्या का हल नहीं निकाला तो उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। आईपीएच विभाग के जेई होशियार सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से कांगड़ में पानी की पूरी सप्लाई की जा रही है लेकिन लोगों के पानी का दुरुपयोग करने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा नैना में नई रिंग बन गई है, उसके चालू होते ही सारे गांव की पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed