{"_id":"57530aa64f1c1b770510934e","slug":"water-problem-in-aryanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य नगर में पेयजल के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य नगर में पेयजल के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खाली बाल्टियों के साथ ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के टक्का रोड स्थित आर्य नगर में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। कस्बे में पिछले दो सप्ताह से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी है। इसके चलते कस्बा वासियों में आईपीएच विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन विभागीय अधिकारी मात्र झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। क्षेत्रवासी एक किमी पैदल चलकर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। कई दिनों से घरों की छतों पर रखी टंकियां खाली पड़ी हैं। पानी न होने से बर्तन धोने सहित अन्य दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, राजेश, प्यारे लाल, हरिपाल, जगमोहन, कृष्ण चंद, शकुंतला, बृज मोहन, नरेश सैणी, विमला देवी, सुनीता सैणी, कमल, राधे मोहन आदि ने कहा कि आर्य नगर के दर्जनों घरों में पिछले कई दिनों से पेयजल की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच के अधिकारी लोगों की सुध नहीं ले रहे है, केवल गुमराह किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते दिनों समस्या के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। इस दौरान उन्होंने मोटर खराब होने का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। पिछले करीब 15 दिनों से समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोग रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कस्बा वासियों ने आईपीएच विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता ई. मुकेश हीरां ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। शीघ्र समस्या का हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बचनबद्ध है।
विज्ञापन