फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered Deoli Cooperative Depot, loss of Rs 50 thousand

Una News: दियोली सहकारी डिपो में घुसा पानी, 50 हजार का नुकसान

Fri, 09 Aug 2024 03:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Water entered Deoli Cooperative Depot, loss of Rs 50 thousand
दियोली  सहकारी  डिपू में पानी घुसने से खराब हुआ राशन ।संवाद
मुबारिकपुर (ऊना)। बीते रोज हुई भारी बारिश से गगरेट क्षेत्र के दियोली सहकारी डिपो में पानी घुस गया। इससे लगभग पचास हजार का सामान खराब हो गया है। ग्राम पंचायत दियोली के प्रधान पूर्ण चंद व उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश से दियोली के पास बाढ़ के कारण घरों के साथ-साथ सहकारी डिपो में भी पानी घुस गया। इससे अंदर पड़ा राशन चीनी, चावल, आटा की बोरियों को नुकसान पहुंचने से राशन सामग्री खराब हुई है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति से नुकसान पहुंचने के बाद डिपो के राशन को नुकसान पहुंचने का मामला उनके ध्यान में आया है। बता दें कि बीते दिन भारी वर्षा से खड्ड ने बहाव बदलने से दियोली के कुछ भाग में बाढ़ जैसी स्थिति बना दी थी। वहीं, डिपो संचालक बलराम ने बताया कि पानी घुसने से चीनी की 11, आटे की 17 और चावल की 9 बाेरी को नुकसान पहुंचा, जो कि लगभग 50,000 के तकरीबन नुकसान आंका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed