फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered 100 houses and cow sheds in Dhandhari and Takarla Panchayat

Una News: धंधड़ी और टकारला पंचायत में 100 घरों और गोशालाओं में घुसा पानी

Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water entered 100 houses and cow sheds in Dhandhari and Takarla Panchayat
धंधडी पंचातय बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी। संवाद
टकारला पंजोआ संपर्क मार्ग तीन घंटे तक रहा बंद
विज्ञापन

मार्ग को खुलवाने के लिए सूचना मिलते ही जुट गया विभाग
भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल की धंधड़ी और टकारला पंचायत में शनिवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बरसात का पानी करीब 100 घरों और पशुशालाओं में घुस गया, जिससे लगभग 600 लोग प्रभावित हुए। बरसात के पानी की निकासी न होने से कई घरों का सामान पानी में डूबकर खराब हो गया। टकारला में मदन लाल पुत्र उधम सिंह के घर में खेतों से होकर पानी सीधे भीतर चला गया। धंधड़ी पंचायत में भी कई घर प्रभावित हुए। अचानक हालात बिगड़ने पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश मकान पुराने हैं, वहीं नई बनी ऊंची सड़कों और नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिसके चलते बारिश का पानी सीधे घरों में भर जाता है।इसी बीच बड़ूही–टकारला–पंजोआ–चकसराय मार्ग पर बेहड़ कांशी में भूस्खलन और पेड़ गिरने से सड़क करीब तीन घंटे बाधित रही। सौभाग्य से उस समय यातायात बेहद कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर मार्ग बहाल किया। स्थानीय लोगों ने विभाग की तत्परता की सराहना की। इस संबंध में पंचायत उपप्रधान मदन लाल ने कहा कि पंचायत स्तर पर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही प्रशासन से मांग है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

धंधडी पंचातय बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी। संवाद

धंधडी पंचातय बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed