फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water crisis in bangana una

गर्मियां शुरू होते ही पेयजल को हाहाकार

Tue, 02 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)। Updated Tue, 02 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
water crisis in bangana una
हिमुडा परवाणू शहर में एक बार फिर अप्रैल से पानी की दरों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाला है। - फोटो : demo pic

गर्मियां शुरू होते ही बंगाणा की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल बंगाणा की धुंधला, तनोह, चमियाड़ी, लठियाणी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में गर्मियां शुरू होते ही पेयजल सप्लाई दम तोड़ती नजर आ रही है। लोग मजबूरन प्राकृतिक स्त्रोतों से मटमैला पानी पीने को मजबूर है लेकिन विभाग आंखें मूंद कर सोया हुआ है।

विज्ञापन


विभाग को कई दफा समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्य हल नही हो पाई है। स्थानीय निवासी पुनीत कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, पवन देव, दीपक कुमार, विजय कुमार, सलीम, अस्लम खान, मोहित कुमार, रौशन लाल, जनक, अमित कुमार, सरवण सिंह,  राज कुमार, कर्ण ठाकुर, दीन दयाल, अमर सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, अजीत कुमार सहित अन्यों ने बताया कि हर साल गर्मियों में उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तीसने दिन पेयजल सप्लाई में भी 20 मिनट से ज्यादा पानी गांव वासियों को नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार बारिश कम होने से प्राकृतिक जल स्त्रोत भी सूख चुके हैं, जिसके कारण उनकी परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बंगाणा के एसडीओ नरेश कुमार ने कहा कि पानी की सप्लाई सुचारू ढंग से चल रही है। उन्होंने कहा कि सिस्टम में खामी होने के चलते से लोगों को कुछ इलाकों में समस्या पेश आ रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed