फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Walls built along rural roads to deal with landslides

Una News: भूस्खलन से निपटने के लिए ग्रामीण रास्तों के किनारे लगे दीवार

Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Walls built along rural roads to deal with landslides
ग्रामीणों ने जनहित के लिए उठाई मांग,
विज्ञापन

बोले-पक्के रास्तों पर सफर करने से पेश आ रही परेशानियां
बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली ने दिया भरोसा
बोले-तकनीकी स्टाफ को देंगे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। उपमंडल गगरेट के ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहगीर, दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को इन पक्के रास्तों पर सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए अब ग्रामीणों ने रास्तों के किनारे चार फुट ऊंचे सीमेंट कंक्रीट की पक्की दीवार बनाए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सूरज भान, इंस्पेक्टर निर्मल भारद्वाज, एसडीओ राजिंदर भारद्वाज, हरदेव दत्त, अनिल कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर पक्के रास्ते पंचायतों या अन्य एजेंसियों की ओर से बनाए जा चुके हैं लेकिन इन पक्के रास्तों पर अब भूस्खलन एक बड़ी समस्या बना है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और रास्तों के किनारों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द शुरू किया जाए। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी गगरेट सुरेंद्र जेतली ने भरोसा दिलाया कि वे अपने तकनीकी स्टाफ को निर्देश देंगे कि जहां-जहां आवश्यकता है, वहां 60 फीसदी लेबर और 40 फीसदी मैटेरियल योजना के तहत शीघ्र एस्टीमेट तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को जल्द कार्यान्वित किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed