फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   volvo bus facility to piligrimages

चिंतपूर्णी से दिल्ली को चलेगी वोल्वो बस

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को अब एक मई से वोल्वो बस सेवा नसीब होगी। एचआरटीसी ऊना डिपो ने चिंतपूर्णी-दिल्ली रूट पर इस बस को दौड़ाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस बस सेवा से मां चिंतपूर्णी आने व दिल्ली जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। यह वोल्वो बस चिंतपूर्णी से सुबह 5 बजे वाया ऊना होते हुए चंडीगढ़, दिल्ली को रवाना होगी। ऊना बस अड्डे से बस सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी।

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर अढ़ाई बजे यह बस दिल्ली से पुन: चिंतपूर्णी के लिए रवाना होगी। बस का किराया चिंतपूर्णी से दिल्ली तक 872 रुपये निर्धारित किया गया है। क्षेत्रवासियों ने चिंतपूर्णी से दिल्ली को वोल्वो बस सेवा शुरू करने के लिए एचआरटीसी व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों रामस्वरूप, पंकज कालिया, संजीव, नवीन, सोहित, देवदत्त, सुशील कालिया, रोहन द्विवेदी, आशा देवी सहित अन्यों ने बताया कि चिंतपूर्णी में रोजाना हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु माता के दर नतमस्तक होने आते हैं। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इससे साधारण बसों में यात्रियों को सफर करना मुश्किल होता है। दिल्ली से चिंतपूर्णी वोल्वो बस सुविधा मिलने से तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरएम ऊना विवेक लखनपाल ने बताया कि चिंतपूर्णी से दिल्ली सुबह 5 बजे वाया ऊना, चंडीगढ़ वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस दोपहर ढाई बजे दिल्ली से पुन: चिंतपूर्णी के लिए चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed