फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volleyball competition will be inaugurated on 31 May

Una News: 31 मई को होगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 29 May 2025 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition will be inaugurated on 31 May
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में महालक्ष्मी उद्योग के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल की ओर से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल मैदान अंबेहड़ा रामकिशन में 31 मई से 1 जून तक प्रतियोगिता होगी। शुभारंभ कर्नल तरसेम चंद राणा व सूबेदार मेजर ठाकुर दुनी चंद करेंगे। मैच के समापन पर पं. रमेश शास्त्री एवं आचार्य शिवकुमार शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समाजसेवी योगराज जोगी ने कहा कि हर वर्ष खेल प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और उनको प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को 11000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 7100 रुपये नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed