{"_id":"683868d5b2b661576408f898","slug":"volleyball-competition-started-in-saroh-school-ground-una-news-c-93-1-ssml1047-155040-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरोह स्कूल के मैदान में बॉलीवाल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरोह स्कूल के मैदान में बॉलीवाल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
पहले मैच में पीपलू की टीम ने मारी बाजी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह स्कूल के खेल मैदान में रेलवे से सेवानिवृत्त राज कुमार की तरफ से बॉलीवाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसके शुभारंभ पर विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं, जो क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद जरूरी है। पहला मैच सरोह बनाम पीपलू की टीम के बीच हुआ। इसमें पीपलू टीम विजेता रही। दूसरे मैच में हटवाना विजेता रही। ज्योलीदेवी और कोलका के बीच हुए मुकाबले में ज्योली देवी टीम विजेता रही। सरोह ऊना हॉस्टल और नालटी टीम के बीच मुकाबले में नालटी की टीम विजेता रही। अब ऊना बनाम ऊना हॉस्टल में विजेता ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी।
इस मौके पर प्राचार्य सुरेश कुमार, अमन कुमार ,अनिल कुमार, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार मनकोटिया आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सरोह बनाम पीपलू के मैच में पीपलू विजेता, ज्योली देवी व कोलका में ज्योली देवी की टीम विजेता रही।