{"_id":"67155dedb379a3d0db089304","slug":"volleyball-competition-started-ddm-school-winner-in-under-14-una-news-c-93-1-ssml1047-136152-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 में डीडीएम स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 में डीडीएम स्कूल विजेता
Mon, 21 Oct 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
डंगोह खास में अंडर -14 बॉलीबाल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया। संवाद
साईं स्पोर्ट्स क्लब डंगोह खास में अंडर-14 और अंडर-19 बॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। साईं स्पोर्ट्स क्लब डंगोह खास में अंडर-14 एवं अंडर-19 बॉलीवाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया ने किया।
प्रतियोगिता में मेजबान साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम के अलावा डीडीएम स्कूल भद्रकाली क्लब, धर्मशाला महतां, क्लब दौलतपुर चौक, शिवा क्लब नकड़ोह, गिंडपुर मलौण, कुनेरन, जोह स्पोर्ट्स क्लब इत्यादि ने अपने जौहर दिखाए। अंडर-14 का फाइनल मुकाबला डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा एवं मेजबान साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बीच खेला गया। इसमें डीडीएम की टीम ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी हासिल की।
इस अवसर पर उनके साथ सेवानिवृत्त डीएसपी रमेश जसवाल, जितेंद्र राणा, अमित राणा, राजीव शर्मा, मिंटू राणा, राजिंद्र कुमार मौजूद रहे। सुशील कालिया ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को मोबाइल फोन एवं नशे की लत से दूर ले जाने में मदद मिलती है। साथ ही युवा खिलाड़ियों में सहयोग, समर्पण, अनुशासन, दृढ संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है, जबकि साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम को रनरअप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक अंडर-19 मुकाबले जारी थे। संवाद