फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Virendra Kanwar inspected the women's training camp.

Una News: वीरेंद्र कंवर ने महिला प्रशिक्षण कैंप का किया निरीक्षण

Fri, 12 Dec 2025 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Virendra Kanwar inspected the women's training camp.
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में आयोजित अंडर-18 जूनियर महिला वॉलीबाल टीम के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप का अखिल भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल कैंप की व्यवस्थाओं का जांची बल्कि खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें खेल से जुड़े टिप्स भी दिए। कंवर ने कहा कि वॉलीबाल फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य गांव से लेकर शहर तक उन सभी युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जो खेलों के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारी बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और विश्व विजेता बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन के राज्य महामंत्री मदन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 21 दिसंबर तक राजस्थान के पिलानी में आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 महिला वॉलीबाल टीम भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed