{"_id":"666c395f713f852aae0bbd20","slug":"villagers-blocked-road-in-protest-against-opening-of-liquor-vend-in-piplu-una-news-c-93-1-una1002-126259-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पिपलू में शराब ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पिपलू में शराब ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Sat, 15 Jun 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
पिपलू में शराब ठेका खुलने का विरोध करते हुए ग्रामीण।संवाद
प्रशासन और हिमाचल सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे
तहसीलदार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को दिया आश्वासन- नहीं खुलने देंगें ठेका
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना की सोहलासिंगी धार पर स्थित पिपलू नरसिंह मंदिर के नाम से प्रसिद्ध व ऐतिहासिक स्थान के नजदीक ग्राम पंचायत पिपलू में देर रात शराब की सब ब्रांच खोलने की तैयारी की गई और शुक्रवार सुबह दुकान खोल दी गई। शराब ठेका पिपलू बाजार में खोला जा रहा था, जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पिपलू देव स्थान है, यहां मन्दिर और मस्जिद दोनों ही हैं। इसके अलावा स्कूल भी नजदीक है। उन्होंने बताया कि जो एनओसी दी गई है, उसमें डाकघर और लोकमित्र केन्द्र को टी स्टाल बताया गया था, जो कि बिल्कुल गलत है। लेकिन जहां ठेका खुल रहा था, वहां पास में डाकघर और लोकमित्र केन्द्र, पटवार केन्द्र, साथ में सोसायटी है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण महिला, पुरुष पिपलू पहुंच गए और शराब की दुकान बंद करवा दी। वहीं, प्रशासन से मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने की बात कहने लगे, लेकिन जब दोपहर तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने रोड़ बंद कर दिया। जहां स्थानीय प्रशासन मुर्दाबाद और हिमाचल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
इसके बाद मौके पर पुलिस विभाग ने पहुंचकर रोड खुलवाया और लोगों को अश्वस्त किया। इसके बाद तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की और मौके पर ही शराब की पेटियों को वहां से वापस भेजा और कहा कि जैसा लोग कह रहे हैं, वैसा ही होगा, पिपलू में ठेका नहीं खोला जाएगा। इस संबंध में बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, ग्राम पंचायत उपप्रधान अवनीत ने कहा कि हम ग्रामीणों के साथ हैं और यहां ठेका नहीं खुलना चाहिए और हम भी नहीं चाहते हैं कि तीन दिन बाद जिला स्तरीय पिपलू मेले में कोई दिक्कत आए, इसलिए शराब का ठेका किसी भी हालत में यहां पर खुलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो सहित