फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vikas first in 100 meter boys race and Mamta first in girls race

Una News: 100 मीटर लड़कों की दौड़ में विकास और लड़कियों में ममता प्रथम

Tue, 26 Dec 2023 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vikas first in 100 meter boys race and Mamta first in girls race
सलोह स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता व संस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित कर
मैहतपुर। डाइट देहलां की ओर से चलाए जा रहे एनआरएसटी केंद्रों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सलोह खेल मैदान में हुआ। इसमें जिलेभर में चल रहे 38 एनआरएसटी केंद्रों के करीब 250 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में सलोह स्कूल के प्रधानाचार्य रिपुजीत सिंह ने कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप प्रज्जवलित और झंडा रस्म अदा कर किया। प्रथम चरण में खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम विकास, द्वितीय राहुल, तृतीय स्थान विवेक ने हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों में प्रथम स्थान ममता, द्वितीय स्थान नंदनी, तृतीय स्थान रोशनी ने हासिल किया। 50 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम स्थान राहुल, द्वितीय स्थान आशिक, तृतीय स्थान कृष्णा, लड़कियों में प्रथम स्थान ममता, द्वितीय स्थान निशा, तृतीय स्थान रोशनी ने हासिल किया। लेमन रेस में लड़कों के वर्ग में प्रथम कृष, द्वितीय कृष्ण, तृतीय स्थान ऋषि, लड़कियों की रेस में प्रथम सुनीता, द्वितीय अदिति, तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। सेक रेस में लड़कों में प्रथम अखिलेश, द्वितीय कुनेरन, तीसरे स्थान में राहुल एवं लड़कियों में पहला स्थान सोनी, दूसरा स्थान निर्मला, तीसरा स्थान संगीता ने हासिल किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान शिक्षा सुधार समिति, द्वितीय अंकुर वेलफेयर सोसायटी एवं तीसरा स्थान नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा की डाइट देहलां एवं एनजीओ की ओर से चलाए जा रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र सरकार का एक बहुत ही सराहनीय कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे जो की सकार हो रहा है। इस दौरान ओवरऑल ट्रॉफी पर शिक्षा सुधार समिति हरोली ने कब्जा जमाया। इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर के अध्यक्ष नवीन महेश, बलराम महेश, शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष सुच्चा सिंह कंग, सनराइज एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महिंद्र डोगरा, अंकुर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, भरत सिंह राणा, एडीपीओ जगदीश राम, डीपी कुजश राय, शिव कुमार, महिंद्र गोपाल, सतपाल, अवधेश यादव, जगत राम शास्त्री, प्रमोद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed