फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vicious flew away with jewelry and cash from a residential house

रिहायशी मकान से गहने और नकदी ले उड़े शातिर

Wed, 11 Nov 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Vicious flew away with jewelry and cash from a residential house
ऊना। चिंतपूर्णी क्षेत्र के मवा गांव में मंगलवार की देररात में कुछ शातिर एक रिहायशी मकान से अलमारी का लॉकर तोड़कर हजारों के कीमती आभूषण और नकदी उठा ले गए। चोरी की वारदात से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रमेश चंद पुत्र चमन लाल निवासी गांव मवा तहसील अंब ने पुलिस थाने चिंतपूर्णी में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात को वह घर पर सो गए थे। वह बुधवार को सुबह उठकर अपने पशुओं के पास चला गया। जब वापस आया तो देखा कि उसके कमरे में जाली वाला दरवाजा लगा था, लेकिन ताला नहीं था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सभी लोकर खुले थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अलमारी में रखे हुए गहने नथ, अंगूठी एवं करीब आधा किलो चांदी व एक तोला सोना तथा 40 हजार रुपये नकदी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed