{"_id":"66e34ea1c2abb63b710f5b14","slug":"vhp-and-bajrang-dal-bangana-demonstrated-una-news-c-93-1-una1001-132993-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विहिप और बजरंग दल बंगाणा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विहिप और बजरंग दल बंगाणा ने किया प्रदर्शन
Fri, 13 Sep 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान। संवाद
बंगाणा (ऊना)। राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर उपमंडल बंगाणा में धरना प्रदर्शन किया गया। मांगों के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने एसडीएम बंगाणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
इकाई ने मांग की है कि संजौली में अवैध तौर पर मस्जिद का निर्माण व वहां से गैरकानूनी गतिविधियों का संचालन रोष और तनाव का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोग बड़े स्तर पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अवैध मस्जिद को गिराने की मांग कर रहे हैं। इस अवैध निर्माण की जानकारी शिमला नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस को भली-भांति है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। राज्यपाल से गुहार लगाई गई है कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस मौके विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेश ठाकुर, ईशु, शशि राणा, अमन कुमार, अंकित राणा, अंकित शर्मा, रवि ठाकुर, राहुल, गौरव नितिन कुमार, मनीष, तिलक राज, जनक सिंह, विनोद कुमार, मित्तू, जसविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद