{"_id":"66b3e9232a8ff61c52025164","slug":"veterinary-hospital-building-will-be-built-in-saloi-with-rs-5805-lakhs-una-news-c-93-1-una1002-130070-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सलोई में 58.05 लाख से बनेगा पशु चिकित्सालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सलोई में 58.05 लाख से बनेगा पशु चिकित्सालय भवन
Thu, 08 Aug 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन बबलू ने रखी पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सलोई में पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखी। बुधवार को विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ 58.05 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखी।
इस अस्पताल के अपग्रेड होने से सलोई सहित अप्पर लोहारा, लोअर लोहारा, भगड़ाह, चौआर व सारड़ा पंचायत के पशुपालकों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि इस चिकित्सालय के भवन निर्माण के बाद क्षेत्र के पशुपालकों को घर द्वार पर ही सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला ऐसा प्रदेश है। जहां सरकार ने पशुपालकों की आजीविका बढ़ाने के लिए भैंस और गाय के दूध में न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है, जिसके चलते पशुपालकों की आय के साधन पहले से अधिक बढ़े हैं। उन्होंने लोगों से पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की अपील की। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में उपनिदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. विनय शर्मा ने किसानों के लिए लाभप्रद योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ऐडवोकेट विकास कश्यप, एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार अंब प्रेम धीमान, बीडीओ ओमपाल डोगरा, एक्सईयन जल शक्ति विभाग एचएस जस्सल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, यूथ ब्लाक अध्यक्ष शमशेर अली, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहम्मद असलम, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमन जसवाल, चिंतपूर्णी कांग्रेस अल्पसंख्यक सैल के अध्यक्ष रशाद खान पूर्व उपप्रधान संदीप शर्मा, पूर्व प्रधान दर्शन कुमार, शरीफ दीन, अनिल डडवाल, अशोक डडवाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन मस्तान सिंह, पार्षद रितेश शर्मा, बीडीसी सीमा देवी नीलम देवी, प्रधान मंदोली बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह रामलोक, पशु पालन विभाग से डा हरीश जसवाल, डा गोपाल कृषण, डा गोविन्द, डा दिनेश, डा. सुगम शर्मा व पशु प्रचारक बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:सलोई में पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू।