{"_id":"6a946f3893cab8e16a03dafe","slug":"vehicles-parked-along-the-roadside-outside-the-industry-una-news-c-93-1-una1002-204136-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उद्योग के बाहर सड़क के किनारे पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उद्योग के बाहर सड़क के किनारे पार्क हो रहे वाहन
Mon, 31 Aug 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले के पुराने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क के किनारे वाहन खड़े करना मजबूरी बन गया है।
एक बड़े दवा उद्योग के कर्मचारियों के लिए पार्किंग की सुविधा न होने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े किए जा रहे हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। दवा उद्योग के कर्मचारियों को अपने वाहन आसपास के अन्य उद्योगों के बाहर सड़क के किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं।
इससे अन्य उद्योगों में आने-जाने वाले वाहनों को भी परेशानी होती है। लोगों का सवाल है कि जब उद्योग के लिए प्लाट आवंटित किया गया था तो कर्मचारियों और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रावधान क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार दवा उद्योग में आने वाला कच्चा माल भी कई बार बड़े ट्रकों को सड़क के किनारे खड़ा कर उतारा जाता है। इससे लंबे समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
औद्योगिक क्षेत्र में कुछ बड़े प्लाट अभी भी खाली हैं। इनका उपयोग पार्किंग के लिए किया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
सड़क चौड़ी करने के लिए चल रही प्रक्रिया
दवा उद्योग के सामने स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता खेमराज ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए अतिरिक्त जमीन लेने की कागजी प्रक्रिया की गई है। उन्हाेंने माना कि सड़क के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है।