फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicles carrying load up to 24 tonnes will be able to pass through the bailey bridge.

Una News: बेली ब्रिज से 24 टन तक भार लेकर गुजर सकेंगे वाहन

Thu, 29 Aug 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying load up to 24 tonnes will be able to pass through the bailey bridge.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। रामपुर में ऊना संतोषगढ़ मार्ग स्थित खड्ड पर बन रहे ब्रेली ब्रिज का कार्य गति से बढ़ने लगा है। पुल के ऊपर नई फाउंडेशन तैयार होने के बाद किन्नौर से आई टीम ने बेली ब्रिज के प्रारंभिक ढांचे को स्थापित कर दिया है।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले एक सप्ताह में ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की किन्नौर से विशेष रूप से यहां पहुंची मेकेनिकल टीम ने इसके लिए मोर्चा संभाला हुआ है। लोहेनुमा बेली ब्रिज तैयार होने पर सभी वाहनों का आवागमन हो पाएगा। वहीं, बड़े वाहन भी इस पर करीब 25 टन से नीचे तक भार क्षमता लेकर आवागमन कर सकेंगे। बेली ब्रिज के निर्माण में जुटी टीम ने बीते कृष्ण जन्माष्टमी की शाम पहुंचने के बाद से मोर्चा संभाला। मेकेनिकल बिंग में करीब नौ सदस्यों की टीम बेली ब्रिज को स्थापित करने के लिए कार्य में जुटी हुई है। टीम की अगुआई लोनिवि रिकांगपियो के एसडीओ भीम सेन नेगी कर रहे हैं। फिलहाल बेली ब्रिज को स्थापित करने के लिए प्रारंभिक चरण के ढांचे को करीब-करीब पूरा किया गया है। ब्रिज का ढांचा स्थापित होने के बाद इसकी अप्रोच के लिए दोनों छोर पर मार्ग बनेंगे। इसमें करीब करीब अभी नौ दिन का समय संभावित माना जा रहा है।
विज्ञापन

---
बेली ब्रिज को वैसे तो एक सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा, लेकिन इसकी अप्रोच के लिए मार्ग और छिटपुट मरम्मत कार्य होंगे। आने वाले नौ दिन में इसे तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. कुलदीप सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed