फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Veer Chakra winner Captain Sukhdev said - even today he is ready to take revenge

Una News: वीरचक्र विजेता कैप्टन सुखदेव बोले- बदला लेने के लिए आज भी तैयार

Thu, 24 Apr 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Veer Chakra winner Captain Sukhdev said - even today he is ready to take revenge
घनारी (ऊना)। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए 1971 युद्ध के वीरचक्र विजेता कैप्टन सुखदेव सिंह ने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। इनका नामोनिशान मिटाना ही पड़ेगा। मवां कहोलां निवासी 85 वर्षीय योद्धा ने याद दिलाया कि 1971 में उन्होंने पाकिस्तानी सेना के ग्रेनेड को हवा में ही कैच कर उन्हीं की मशीनगनों को नष्ट किया और दुश्मनों को मौत के घाट उतारा। उन्होंने कहा-आज भी खून खौल रहा है, सरकार कहे तो दुश्मनों को सबक सिखाने चल दूं। वहीं, कारगिल युद्ध में शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन सुशील कुमार (सेवानिवृत्त) ने भी उम्र के इस पड़ाव में कायर पाकिस्तानियों से लोहा लेने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि ये मक्कार व कायर लोग हैं और ईंट का जवाब पत्थर वाली भाषा से ही समझते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed