फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vansh won silver medal in district level athletics competition

Una News: वंश ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता सिल्वर पदक

Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vansh won silver medal in district level athletics competition
तलमेहडा विद्यालय में छात्र वंश का स्वागत करते हुए स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्थान
पदक जीतने पर तलमेहडा विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा के 12 वीं कक्षा के छात्र वंश ठाकुर द्वारा ऊना में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीता है। पदक विजेता वंश ठाकुर ने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल कर विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल व स्टाफ सदस्यों की ओर से वंश ठाकुर व डीपीई रजनीश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने बताया कि अब वंश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वंश ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजय रायजादा, स्कूल प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, डीपीई रजनीश कुमार को देते हुए बताया कि उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से उसे यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed