{"_id":"65c28c1500514b1008098f0e","slug":"van-mitra-recruitment-1211-passed-physical-efficiency-test-una-news-c-93-1-ssml1047-116865-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कड़ाके की ठंड में दिखाया युवाओं ने जोश, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,211 हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कड़ाके की ठंड में दिखाया युवाओं ने जोश, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,211 हुए पास
Wed, 07 Feb 2024 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
ऊना। कड़ाके की ठंड में मंगलवार को वन मित्र भर्ती में जिलेभर के युवाओं ने खूब जोश दिखाया। वन मंडल ऊना की 66 बीटों में वन मित्र की भर्ती के लिए ओल्ड होशियारपुर रोड और पंजोआ से बडूही सड़क पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। जिले में दो स्थानों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में लड़के और लड़कियां सुबह छह बजे ही भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 2,389 युवा चयनित किए गए थे, जिनमें से कुल 1708 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। इसमें से 1211 अभ्यर्थियों ने दक्षता परीक्षा पास कर ली है। वन मित्र बनने के लिए युवकों ने 5 हजार मीटर दौड़ लगाई। इसके अलावा युवतियों ने 1500 मीटर दौड़ लगाई। भर्ती के लिए लंबाई और दौड़ में 497 अभ्यार्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
उधर, भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुराना होशियारपुर रोड पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहा। इसके अलावा अंब उपमंडल के तहत पंजोआ से बड़ूही वाया बेहड़ जसवां मार्ग बंद रहा। हालांकि वैकल्पिक मार्गों से वाहनों की आवाजाही जारी रही, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, वन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा ने बताया कि मंगलवार को दो स्थानों पर वन मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1211 अभ्यार्थियों ने शारीरिक दक्षता की बाधा को पार लिया है, जबकि 497 अयोग्य घोषित हुए।