फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Urged to provide medical and insurance facilities to traders

Una News: व्यापारियों को मेडिकल, बीमा सुविधा देने का किया आग्रह

Tue, 23 Sep 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Sep 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Urged to provide medical and insurance facilities to traders
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य शुभम पुरी ने सोमवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक राकेश कालिया से मुलाकात की। उनके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने के लिए आवाज उठाई। शुभम पुरी ने विधायक राकेश कालिया के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा भी की। उन्होंने विधायक राकेश कालिया से व्यापारियों के लिए मेडिकल सुविधा के साथ बीमा करवाने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed