फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   upload some bold pics

व्हाट्स ग्रुप में अपलोड कर दीं आपत्तिजनक तस्वीरें

Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
upload some bold pics
Whatsapp

समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक ही जब समाज को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देने लग जाएं तो समाज क्या सीखेगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ऊना में सामने आया है, जिसमें बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी अध्यापक ने सोशल मीडिया के एक व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं। अध्यापक की अश्लील तस्वीरें पोस्ट होने के बाद हड़कंप मच गया। इस ग्रुप में प्रदेश भर के 256 के करीब महिला और पुरुष जेबीटी शिक्षक सदस्य हैं। इससे मामला और अधिक गरमा गया है। हालांकि, ग्रुप आधिकारिक न होकर व्यक्तिगत तौर पर बनाया गया है। इसमें करीब सौ से ज्यादा एडमिन हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने लिखित शिकायत शिक्षा उपनिदेशक जिला ऊना और एसपी को सौंपी है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों से शिक्षक वर्ग की बदनामी होती है, इसलिए मामले को विभाग और पुलिस के सामने रखा गया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए अध्यापकों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप में शामिल एक अध्यापक ने बीते दिनों एक पीडीएफ फाइल पोस्ट कर दी, जिसमें 113 अश्लील पेज थे। जब ग्रुप में शामिल महिला और पुरुष शिक्षकों ने इस फाइल को खोला तो उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। देखते ही देखते शिक्षक के कारनामे की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी इसकी शिकायत जहां शिक्षा उपनिदेशक से सोमवार को कर दी वहीं मामले की शिकायत एसपी ऊना से भी की है। वहीं, पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस ग्रुप में संबंधित मैसेज जिनके मोबाइल से आगे सर्कुलेट हुआ, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

मामले की जांच शुरू : एसपी
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय के अधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है, मामला शिक्षा उपनिदेशक के ध्यान में लाया जाएगा और उसके बाद ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed