{"_id":"65ccaeeb6ba5bdbd840653d8","slug":"unveiling-of-the-statue-of-mother-saraswati-una-news-c-93-1-ssml1048-117437-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपायुक्त जतिन लाल ने वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपायुक्त जतिन लाल ने वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण
Wed, 14 Feb 2024 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वसंत पंचमी पर केंद्रीय विद्यालय (केवि) सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया और हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और उनके साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करने, समाज व देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त जतिन लाल ने केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, ताकि बच्चों को उचित और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने स्कूली अध्यापकों से आह्वान किया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चे आसानी से अपना भविष्य संवार सके।
उन्होंने कहा कि स्कूल की प्रगति के लिए जिला प्रशासन भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा। केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों द्वारा, सरस्वती वंदना, समूह नृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, वशिष्ठ अतिथि वरुण मित्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा।