फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Union Minister Nitin Gadkari arrived one hour late, yet people remained in the pandal

Una News: एक घंटा देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, फिर भी पंडाल में डटे रहे लोग

Thu, 30 May 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari arrived one hour late, yet people remained in the pandal
प्रचंड गर्मी में भाषण सुनने को जनता में दिखा जोश, गर्मी से बचाव पानी व पंखों की रही पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टक्का में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे।
बुधवार सुबह से ही कुटलैहड़ और जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए प्रचंड गर्मी के बीच टक्का पहुुंचे। केंद्रीय मंत्री का टक्का में पहुंचने का समय 11:30 बजे का था, लेकिन किन्हीं कारणों से देरी होने के चलते वह जनसभा में एक घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान जनसभा में मौजूद जनता गर्मी के बीच पंडाल में डटी रही। केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए लोगों में खासा जोश देखने को मिला। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडे पानी व पंखों की पूरी व्यवस्था रही। मंच पर जैसे ही केंद्रीय मंत्री का आगमन हुआ, तो पंडाल के बाहर मौजूद लोग पंडाल में पहुंच गए। इस दौरान पंडाल में लोगों की संख्या अधिक होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त टेंट लगवाए। केंद्रीय मंत्री का लोगों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर नारे लगाकर स्वागत किया। इस पर मंच से केंद्रीय मंत्री ने भी गर्मी के बीच लोगों के उत्साह की सराहना की। सभा के दौरान हर उम्र वर्ग का व्यक्ति मौजूद रहा। केंद्रीय मंत्री का भाषण सुनने के बाद लोगोंं की भीड़ ठंडे पानी के स्टॉल के बाहर उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ को देखकर अतिरिक्त स्टॉल भी लगाया गया। पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करती नजर आई, जिससे लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्स
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट करके सम्मानित किया। मंच पर गर्मी से बचाव के लिए दोनों छोर पर दो-दो कूलर स्थापित किए गए थे। मंत्री ने मंच पर पहुंचने के बाद हाथ हिलाकर का जनता का अभिनंदन स्वीकारा। भाजपा मंडल कुटलैहड के अध्यक्ष चरणजीत सिंह और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में संबोधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर नहीं रहे मौजूद
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी और केेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सभा के दौरान मौजूद नहीं रहे। वह अपने प्रचार के कारण सुजानपुर में व्यस्त होने के कारण सभा नहीं पहुंच पाए। इस दौरान जनसभा में बैठे लोग आपस में बात करते रहे कि अनुराग ठाकुर मंच पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर काफी चर्चा होती रही। सचित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed