फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unhappy from home, the girl reached Chintpurni, police sent her back home

Una News: घर से दुखी होकर युवती पहुंची चिंतपूर्णी, पुलिस ने वापस घर भेजा

Fri, 18 Oct 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Unhappy from home, the girl reached Chintpurni, police sent her back home
कैप्शन घर से दुखी होकर आई युवती से पुलिस जानकारी लेती हुई।
भरवाईं (ऊना)। अपने घरवालों से दुखी होकर पंजाब की एक युवती बुधवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच गई। इसके बाद यह युवती, जिसकी उम्र चालीस वर्ष के करीब है, मंदिर के गेट नंबर तीन के पास बनी सीढ़ियों पर सुबह से रात तक बैठी रही।
विज्ञापन

जब इस युवती को इतनी देर तक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे हुए स्थानीय दुकानदारों ने देखा, तो उन्होंने चिंतपूर्णी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना के एएसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और इस युवती से घर से आने का कारण पुछा। इस पर युवती ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी काफी ज्यादा कम है और उसके घर पर उसकी मां और भाई उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे अपने साथ रखने से मना करते हैं। इस पर एएसआई राजेश कुमार ने युवती पूजा के घरवालों से संपर्क किया और रात होने के कारण युवती को महिला कांस्टेबल की कस्टडी में रखा गया। वहीं, वीरवार को पुलिस ने युवती के परिवार को जानकारी देकर बस में बैठाकर व किराया देकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि युवती पंजाब से अपने घरवालों से तंग आकर चिंतपूर्णी आई हुई थी, जिसे आंखों से कम दिखता था। सारा दिन मंदिर के बाहर बैठी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर इस युवती के घरवालों से संपर्क कर इसे वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: कैप्शन घर से दुखी होकर आई युवती से पुलिस जानकारी लेती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed