फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-19 competition kicks off at Lathiyani School.

Una News: लठियाणी स्कूल में अंडर-19 प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 31 Aug 2026 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 31 Aug 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
Under-19 competition kicks off at Lathiyani School.
लठियाणी स्कूल में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी के खेल मैदान में रविवार से अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और ध्वजारोहण के साथ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बंगाणा ब्लॉक के 24 सरकारी स्कूलों की 209 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। एक सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, चेस और खो-खो के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने खिलाड़ी छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना है। बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है और सरकार उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न खेलों के निर्णायक मंडल और कमेटियां गठित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed