फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uncontrolled trolley enters houses in Jaipur, driver injured

Una News: जेजों में घरों में घुसा अनियंत्रित ट्राला, चालक घायल

Tue, 14 Jan 2025 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 08:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trolley enters houses in Jaipur, driver injured
जेजों में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर से चालक को निकालते स्थानीय लोग। स्रोत स्थानीय लोग
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर हादसा, हादसे में दो घरों की चहारदीवारी और कमरों की दीवार हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

शुरुआती जांच में वाहन की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा कारण



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल-पंजाब की सीमा के पास जेजों गांव में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्राला सड़क के साथ लगते घरों में जा घुसा। इस हादसे में ट्राला चालक को चोटों आई हैं। इसके साथ दो घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, घर वाले वहां नहीं थे। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में घायल ट्राला चालक को एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह हिमाचल सीमा से 100 मीटर दूर पंजाब के जेजों में स्थित हैं। ऐसे में पंजाब की जेजों पुलिस चौकी की टीम ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्राला चालक ऊना से जेजों की ओर जा रहा था। बताया जा रहा कि हिमाचल सीमा को पार कर अभी 100 मीटर आगे ही पहुंचा था कि ट्राला के ब्रेक फेल हो गए। इस कारण ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते घरों की चारदीवारी तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस टक्कर से ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्राला चालक अंदर ही फंस गया। उसे स्थानीय लोगों के कटर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर बाहर निकाला। चालक को काफी चोटें आईं हैं, जिसे एंबुलेंस बुलाकर माहलपुर निजी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे जेजों पुलिस चौकी प्रभारी मन्ना सिंह ने बताया कि हादसे में दो घरों, एक राहगीर की बाइक को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि पर्व पंचायत सदस्य रत्न सिंह और उनके पड़ोसी बलदेव सिंह के घरों की चहारदीवारी और कमरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed