फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uncontrolled car collides with shop, two youths injured; A serious PGI referral

Una News: अनियंत्रित कार दुकान से टकराई, दो युवक घायल<bha>;</bha> एक गंभीर पीजीआई रेफर

Sat, 13 Jul 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with shop, two youths injured; A serious PGI referral
दौलतपुर चौक के मुख्य चौंक के समीप कार के दुकान में घुसने से टूटा हुआ शेड़।संवाद
दौलतपुर चौक में देर रात डेढ़ बजे हुआ हादसा, शादी समारोह से लौट रहे युवक हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

गगरेट क्षेत्र में लगातार तीसरा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विस क्षेत्र में दुर्घटनाएं रुकने के नाम ही नहीं ले रहीं। बुधवार और वीरवार के दिन दो बड़ी दुर्घटनाएं हुईं। इसी कड़ी में वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार जो दौलतपुर चौक से पिरथीपुर जा रही थी, दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए।
घायलों में एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर के मुख्य चौक से कुछ ही दूरी पर वीरवार रात को एक कार अनियंत्रित हो गई और दुकानों से जा टकराई। टकराने के बाद दोबारा सड़क पर पहुंच गई। दुकानों से टकराने की आवाज आने पर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वे मौके पर पहुंचे। गाड़ी में दो युवक सवार पाए गए और दोनों बुरी तरह से चोटिल पाए गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक युवक खून से लथपथ था, जिसके सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे की स्थिति कुछ ठीक थी। दोनों युवकों की पहचान अभिनव कहोल उम्र 25 साल और आदित्य कहोल निवासी मवा कहोलां के रूप में हुई है। इनमें अभिनव को अधिक चोट लगी थी। दोनों गोंदपुर बनेहड़ा में एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल से अभिनव को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया और आदित्य का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय धीमी गति में चलाएं गाड़ी
डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि रात के समय गाड़ी धीमी गति में चलाएं। अधिकतर हादसे रात के समय हो रहे हैं। रात के समय वाहन चलाना हर लिहाज से अधिक असुरक्षित है। इसलिए हर सुरक्षा मानक का ख्याल रखकर वाहन चलाएं।

दौलतपुर चौक के मुख्य चौंक के समीप कार के दुकान में घुसने से टूटा हुआ शेड़।संवाद

दौलतपुर चौक के मुख्य चौंक के समीप कार के दुकान में घुसने से टूटा हुआ शेड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed