फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's maximum temperature neared 40 degrees Celsius.

Una News: 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा ऊना का अधिकतम तापमान

Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Una's maximum temperature neared 40 degrees Celsius.
ऊना में भंयकर गर्मी व धूप के बीच धूप से बचने के लिए मुुह ढ़क कर जाती स्कूटी सवार   युवतियां ।सं
ऊना। ऊना का अधिकतम तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर चटक धूप निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और दोपहर के समय बाजारों में भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दी।
विज्ञापन

सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे और दिन चढ़ने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय आवाजाही कम रही। व्यापारियों के अनुसार सुबह और शाम के समय ग्राहकों की संख्या सामान्य रही जबकि दोपहर में बाजारों में सन्नाटा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग कर रहे हैं। वहीं खेतों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को भी तेज धूप के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed