फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's descendant Pathak joins the Royal Australian Air Force

Una News: ऊना के वंश पाठक रॉयल ऑस्ट्रेलियाई एयरफोर्स में भर्ती

Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Una's descendant Pathak joins the Royal Australian Air Force
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना जिले के हरोली उपमंडल के गांव लुथरे के होनहार युवा वंश पाठक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रॉयल ऑस्ट्रेलियाई एयरफोर्स में स्थान पाया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा जिला और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव लुथरे डाकघर हीरां निवासी वंश पाठक पुत्र गोल्डी पाठक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऊना में ही प्राप्त की और आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर पूरी की। साधारण परिवार और छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय सैन्य सेवा में चयनित होना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में वंश अपने सपनों को साकार करने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण के बीच खुद को साबित किया और उनका चयन रॉयल ऑस्ट्रेलियाई एयरफोर्स (आरएएएफ) में एयरक्राफ्ट टेक्निशियन के पद पर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article