फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una railway station completed the journey from fuel to electric engine.

Una News: ऊना रेलवे स्टेशन ने तय किया ईंधन से बिजली के इंजन तक का तय सफर

Wed, 18 Sep 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Una railway station completed the journey from fuel to electric engine.
ऊना। वर्ष 1991 में शुभारंभ हुए रेलवे स्टेशन ऊना ने अपने सफर की पटरी पर करीब 33 वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्लेटफार्म नंबर-वन सहित एक ट्रेन से शुरू हुए प्रदेश के एक मात्र ब्राडगेज रेललाइन स्टेशन को मंगलवार रात दूसरे प्लेटफार्म की सौगात मिल गई।
विज्ञापन

दूसरे प्लेटफार्म के साथ ही अब यहां आवागमन करने वाली 18 ट्रेनों की पासिंग सुगम हुई। यात्रियों को मध्य लाइन पर उतरने से निजात मिली है और इससे हादसों की संभावना पर विराम लगेगा। वर्तमान में यहां यात्रियों की सुविधा विस्तार से जिला सहित ऊनावासी भी गदगद हैं। बीते एक वर्ष में यहां फुटओवर ब्रिज, सेकेंड प्लेटफार्म तथा 12 घंटे आरक्षण प्रणाली विस्तार सुविधा यात्रियों के लिए वरदान बनी। यहां से चल रहीं 18 रेलगाड़ियां पंजाब नंगल, चंडीगढ़, अंबाला, नई एवं पुरानी दिल्ली, बरेली, नांदेड़ साहिब महाराष्ट्र, साबरमती गुजरात, इंदौर मध्यप्रदेश, जयपुर राजस्थान, हरिद्वार, सहारनपुर उप्र को दैनिक एवं साप्ताहिक ट्रेनें यात्रियों के सफर को सुहाना कर रही है। दूसरी ओर जनशताब्दी, वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी इस स्टेशन की शोभा को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

22 दिसंबर 1974 में ऊना रेलवे स्टेशन तक ब्राडग्रेज लाइन पहुंचाने का नींव पत्थर ललित नारायण मिश्रा ने रखा। 29 मार्च 1985 को नंगल रायपुर मैहतपुर ट्रैक माल ढुलाई के लिए बना, जबकि 11 जनवरी 1991 को तत्कालीन रेल मंत्री जनेश्वर मिश्र ने मुख्यमंत्री शांता कुमार व सांसद प्रो. प्रेम कुमार धूमल संग शुभारंभ किया। इस मौके पर यहां से केवल एक ट्रेन हिमाचल एक्सप्रेस को दिल्ली बरेली तक संचालित किया गया। समय गुजरने के साथ इंधन से बिजली से चलती ट्रेन इंजन की शुरुआत यहां से हुई। नंगल डैम से ऊना होते हुए दौलतपुर चौक रेल लाइन पर करीब 60 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण वर्ष 2019-20 में पूरा हुआ। इससे लोको पायलट को रेलगाड़ियों का इलेक्ट्रिक व डीजल पावर बदलने का झंझट समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रेलवे स्टेशन ऊना के विस्तार में सांसद अनुराग ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा है। बीते कुछ वर्षों में यहां यात्रियों की सुविधा के लिए अद्वितीय कार्य हुआ है।
-सुमीत शर्मा, ऊना
---
रेलवे स्टेशन ऊना यात्रियों के लिए देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच का बड़ा माध्यम बना है। यहां से सुपरफास्ट ट्रेनें चंद घंटों में देश के कोने-कोने तक ऊनावासियों को पहुंचा रही है।
-राजिंद्र शर्मा, ऊना
---
आज ऊना रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर, फुटओवर ब्रिज, दूसरा प्लेटफार्म मिल चुका है। यह यात्रियों की रेल सुविधा के लिए सरकारों एवं केंद्रीय मंत्रालय का बड़ा योगदान है।

-हरीश चंद्र शर्मा, ऊना
---
शुरुआत में ऊना रेलवे स्टेशन से हिमाचल एक्सप्रेस चली थी। आज यहां से 18 ट्रेनें आवागमन कर रही हैं। वंदे भारत, जनशताब्दी, इंदौर एक्सप्रेस, साबरमती व हरिद्वार जैसी ट्रेनें रेल विकास को बता रही हैं।
-राहुल शर्मा, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed