{"_id":"646bae091949e8cc560486e8","slug":"una-news-youngster-beat-case-registred-una-news-c-19-1-160310-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सात युवकों ने एक युवक पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सात युवकों ने एक युवक पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बडूही बाजार में बीते रविवार देर शाम सात युवाओं ने एक युवक को पीट डाला। घटना में तेजधार हथियार चलने के भी आरोप हैं। घायल को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने छह युवाओं के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हर्ष चौहान निवासी गांव बडूही तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रविवार देर शाम सात बजे चचेर भाई आदित्य ठाकुर और अविनय जसवाल के साथ बाइक पर घर वापिस आ रहा था। सोसायटी के थोड़ा पीछे पहुंचे तो उनके पीछे बाइक पर सात लड़के आए। और उनकी बाइक के आगे बीचोंबीच रास्ता रोककर खड़े हो गए। इसी दौरान एक युवक ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। सभी लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। उसके भाइयों ने उसे छुड़वाया और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जोल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद