फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, table top, meting, una

Una News: आपदा प्रबंधन और बचाव विषय पर किया टेबल टॉप अभ्यास

Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
una news, table top, meting, una
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन और बचाव के विषय में टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से वर्चुअल माध्यम से आयोजित अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईआरटी से संबंधित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और योजनाओं के विषय में क्रमवार चर्चा की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आठ जून 2023 को जिले के सभी पांचों उपमंडलों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति को दर्शाते हुए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बाही (सेवानिवृत्त) ने वर्चुअल माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों और योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिले भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 जून को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को हल्के में न लें और इस दौरान गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आपदाओं से बचाव की तकनीकों पर की चर्चा, जिले के सभी उपमंडलों में होगी मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन और बचाव के विषय में टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से वर्चुअल माध्यम से आयोजित अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईआरटी से संबंधित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और योजनाओं के विषय में क्रमवार चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार आठ जून 2023 को जिले के सभी पांचों उपमंडलों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति को दर्शाते हुए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बाही (सेवानिवृत्त) ने वर्चुअल माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों और योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिले भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 जून को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को हल्के में न लें और इस दौरान गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed