{"_id":"6473943adbe5e108a500391c","slug":"una-news-sports-news-priya-soni-play-under-19-national-una-news-c-93-1-ssml1045-200-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राष्ट्रीय अंडर-19 कुश्ती में हिस्सा लेगी संतोषगढ़ की प्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राष्ट्रीय अंडर-19 कुश्ती में हिस्सा लेगी संतोषगढ़ की प्रिया
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रही अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ की खिलाड़ी प्रिया सोनी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर दिया है। प्रिया सोनी ने बताया कि छह अक्तूबर 2022 को उसने अपने कोच डीपी परवीन शर्मा और पीईटी विशाल सैनी के नेतृत्व में जिला ऊना के लठियाणी में आयोजित हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था।
इसके चलते प्रिया सोनी का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिला ऊना की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ। अब प्रिया सोनी एनसीटी दिल्ली में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसके लिए वह हमीरपुर जिला के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 30 मई से चार जून तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। प्रिया सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रधानाचार्य गुरवचन लाल, कोच डीपी प्रवीन शर्मा और शारीरिक शिक्षक विशाल सैनी को दिया।