{"_id":"642b22728e17097243060dd4","slug":"una-news-prisoner-run-from-police-custady-una-news-c-19-1-110008-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना से विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना से विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
ऊना। चेक बाउंस मामले में पेशी के लिए कोर्ट लाया गया विचाराधीन कैदी ऊना में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद विचाराधीन कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है। मामले में विचाराधीन कैदी को लेकर आए पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
जानकारी के अनुसार बढ़ेड़ा निवासी लखवीर सिंह को चेक बाउंस के मामले में सोमवार को पहली पेशी के लिए ऊना कोर्ट लाया गया। यहां कोर्ट परिसर के बाहर वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
विचाराधीन कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आ गई और शहर और जिले की सीमा पर अलर्ट कर दिया गया। इसके साथ पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी भी की, लेकिन देर शाम तक फरार कैदी का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।