{"_id":"642b222a0d3dd6c17b092a37","slug":"una-news-illigal-tree-cutting-case-una-news-c-19-1-109941-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जंगल से खैर के पेड़ काटते हुए तीन लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जंगल से खैर के पेड़ काटते हुए तीन लोग पकड़े
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मदनपुर बसोली में सरकारी जंगल से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। एक किसान ने तीन लोगों को खैर पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाते हुए देखा। हालांकि बाद में सभी फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी टक्का तहसील और जिला ऊना ने मदनपुर गांव में खेती के लिए करीब 400 कनाल जमीन ठेके पर ले रखी। इसकी रखवाली वह खुद करते हैं। बीते रविवार रात करीब 11.00 बजे वह खेतों की रखवाली कर रहे थे तो जमीन के साथ लगते जंगल में पेड़ काटने की आवाजें आ रही थी। इस पर वह मौके पर गया तो देखा कि तीन लोग खैर के पेड़ काट रहे थे। एक व्यक्ति को पकड़ने के साथ राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
व्यक्ति ने शिकायतकर्ता राकेश कुमार के साथ हाथापाई भी की। वह बाद में एक डिपो में उस व्यक्ति के साथ गया और वहां से वह भाग गया। पुलिस थाना सदर ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी ली जाएगी।