फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news himachal news Ex-servicemen sitting on dharna outside DC office

डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा पूर्व सैनिक

Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
una news himachal news Ex-servicemen sitting on dharna outside DC office
अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठा पूर्वसैनिक। संवाद - फोटो : Una
ऊना। पूर्व सैनिक नायब सूबेदार रणवीर सिंह वीरवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डीसी कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरने शुरू किया।
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना से साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उनका घर हरोली क्षेत्र के बाथड़ी गांव में है। वहां उन्होंने जमीन खरीदी थी। आरोप लगाया कि इस पूरे क्षेत्र में भूमि की तक्सीम इतनी गलत तरीके से की गई है कि उनके घर के ठीक आगे की भूमि को किसी अन्य पड़ोसी के नाम कर दिया गया जबकि, किसी अन्य पड़ोसी की भूमि को उनके नाम दर्शा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2015 से तक्सीम के मामले को लेकर आवेदन करते आ रहे हैं। तीन बार उन्हें समय देने के बावजूद अधिकारियों ने मौका देखने की जहमत नहीं उठाई। रणवीर सिंह ने बताया उन्होंने सरकारी कार्यक्रम जनमंच में भी अपनी समस्या बताई। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनका और उनके परिवार का जीवन बदतर बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह जिला प्रशासन के अतिरिक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मामले को लेकर मिल चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस विषय में उन्होंने पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। लेकिन उनकी समस्या अभी भी जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed