फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, cultural, news, chintpurani, thousands, pilgrim, darshan

Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 28 May 2023 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
una news, cultural, news, chintpurani, thousands, pilgrim, darshan
मंदिर के बाहर लगीं कतारें, कम पड़ गए छायामान, 28,000 ने नवाया शीश
विज्ञापन

कतारों में अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं में होती रही धक्कामुक्की, बिना दर्शन के लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी जो कि दोपहर तक लुधियाना धर्मशाला को भी पार कर गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं को तीखी धूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार शाम चार बजे तक करीब 28,000 श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। छुट्टी वाला दिन होने के कारण प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट तड़के चार बजे खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक तो श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन होते रहे लेकिन इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। इससे दोपहर तक लाइनें लुधियाना धर्मशाला पार कर गई। इस कारण मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लगाए छायामान भी छोटे पड़ गए। वहीं कतारों की व्यवस्था में भी कमी नजर आई। सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने से कतारों के बीच भी श्रद्धालु धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस कारण कई बार श्रद्धालुओं में बहस भी होती रही। वहीं धूप में कई घंटे खड़े रहने के बाद भी कई श्रद्धालु बिना दर्शन के ही लौट गए। ध्यान रहे कि मां चिंतपूर्णी दरबार में व्यवस्थाओं को बनाकर रखने में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मंदिर का दौर कर व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं। इसके बावजूद भीड़ बढ़ने पर आए दिन अव्यवस्था का आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed