{"_id":"6486177a7fdc2c2dd30d91e4","slug":"una-news-crime-news-six-pilgrim-pocket-cut-in-chintpurani-una-news-c-93-1-ssml1045-1131-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में शातिरों ने आठ श्रद्धालुओं की काटीं जेबें, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में शातिरों ने आठ श्रद्धालुओं की काटीं जेबें, दो दबोचे
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जेबकतरों ने आठ श्रद्धालुओं की जेबें काट डाली। शिकायत मिलने पर मंदिर प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज जांचकर दो जेबकतरे दबोचे और इन्हें पुलिस के हवाले किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। इसी दौरान सुबह 6:00 बजे करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जेबें कट गईं। इसमें गगरेट और पंजाब लुधियाना के श्रद्धालु शामिल थे।
श्रद्धालुओं ने जेबें कटने की शिकायत मंदिर कार्यालय में लिखवाई है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो दो युवकों की गतिविधियां कैमरे में संदिग्ध नजर आई। मंदिर प्रशासन दोनों जेबकतरों को की तलाश में जुट गया। इसी बीच दोपहर ढाई बजे जेबें काटने वाले युवक लाइनों में लगकर फिर श्रद्धालुओं की जेबें काटने में जुट गए। मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर सुशील कुमार मंदिर परिसर पहुंचे और दोनों जेबकतरों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों जेबकतरों ने जेबें काटने की बात कबूली है। मंदिर अधिकारी ने जेबकतरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जेबकतरों से पूछताछ कर रही है। उधर, मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो दो जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ करते दिखे। उन्हाेंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर में भीड़ होने पर सतर्क रहें।