फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, contractor, protest, jal shakti, vibhag, offie

Una News: जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया ठेकेदार

Sun, 28 May 2023 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
una news, contractor, protest, jal shakti, vibhag, offie
ऊना। जल शक्ति विभाग में किए कार्यों की राशि न मिलने पर एक ठेकेदार मोर्चा खोल दिया है। हरोली के बढेड़ा निवासी ठेकेदार अजय राणा शनिवार को अधीशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद ठेकेदार ने बाद में अपना धरना समाप्त किया। लेकिन पूरे मामले से कार्यालय में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा।
विज्ञापन


अजय राणा ने बताया कि उसने जल शक्ति विभाग के विभिन्न विकास कार्य टेंडर लेकर किए हैं। इन कार्यों की करीब 16 लाख रुपये की राशि विभाग के पास लंबित हैं। उन्होंने बताया कि कुछ राशि की अदायगी किस्त में होती रही लेकिन सात माह से विभाग की ओर से शेष राशि की अदायगी नहीं की गई। विभाग ने आग्रह करने पर मार्च में बकाया राशि जारी करने की बात कही थी। इस दौरान कई ठेकेदारों की राशि जारी कर दी। जबकि इसकी बकाया राशि पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके कार्य विधानसभा चुनाव से पहले के हैं। बकाया राशि न मिलने से उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसमें कामगारों की के पैसे देने के लिए कर्जदार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार की करीब पांच लाख रुपये की राशि अदा होनी शेष है। विभाग की ओर से राशि जारी कर दी गई है लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण ठेकेदार की पेमेंट अटकी है। जल्द ही उसे पेमेंट मिल जाएगी। आश्वासन के बाद अजय राणा ने अपना धरना समाप्त कर दिया था।
-विनोद कुमार धीमान, अधीशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed