फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una hit by heat wave, election campaign halted in the afternoon

Una News: ऊना में लू के थपेड़ों की मार, दोपहर को थम रहा चुनाव प्रचार

Tue, 21 May 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Una hit by heat wave, election campaign halted in the afternoon
ऊना। जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 24 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट के बीच प्रचंड गर्मी का असर लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों के प्रचार अभियान पर भी दिखा है। प्रचंड गर्मी और लू को देखते हुए अब चुनावी अखाड़े में उतरे प्रत्याशियों ने भी अपनी-अपनी नुक्कड़ सभाओं के शेड्यूल बदल दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सातवें यानी अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए एक जून को मतदान होगा। इसके लिए मात्र 10 ही दिन शेष बचे हैं और प्रचंड गर्मी के तेवर से चुनाव पर असर देखने को मिल रहा है। अब पार्टियों का टोला भी सोच समझकर ही प्रचार के लिए निकल रहा है। प्रत्याशी भी अब डोर टू डोर प्रचार करने तक ही सिमट गए हैं।
विज्ञापन

ऊना जिला के कुटलैहड़ और गगरेट में विधानसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया और भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो अपने-अपने हल्के में ज्यादातर नुक्कड़ सभाएं ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर गर्मी के तेवर से चुनावी माहौल में भी ठंडक सी आ गई है। यानी की प्रचार अभियान की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रत्याशी बड़े आयोजनों से कतरा रहे हैं और डोर-टू-डोर अभियान को ही तव्वजो दे रहे हैं। इन चुनावों में जहां मतदाता प्रत्याशियों के कड़ा इम्तिहान ले रहा है, तो वहीं गर्मी ने प्रत्याशियों को जीत के लिए खूब पसीना बहाने को मजबूर कर दिया है। अब तस्वीर एक जून के मतदान के बाद चार जून को नतीजों के साथ ही साफ होगी कि किस प्रत्याशी की मेहनत किस कदर रंग लाती है।

भीषण गर्मी पड़ने के कारण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सुबह और शाम को डोर-टू-डोर प्रचार किया जा रहा है। दोपहर को आराम किया जा रहा है, ताकि कोई भी कार्यकर्ता लू की चपेट में न आए।

-चरणजीत शर्मा, अध्यक्ष, भाजपा मंडल कुटलैहड़

कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार चला हुआ है। हालांकि कड़कती धूप और लू से बचने के लिए दोपहर को प्रचार रोका जा रहा है। 23 मई को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में सुबह 10ः00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी पहुंच रहे हैं।
-राम आसरा शर्मा, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुटलैहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed