{"_id":"62eac1863023205e2149cb26","slug":"una-district-got-1-10-lakh-national-flag-for-ajadi-ka-amrit-mahotsav-una-news-sml4173057116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचे 1.10 लाख तिरंगा झंडे, आज पंचायत स्तर पर पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचे 1.10 लाख तिरंगा झंडे, आज पंचायत स्तर पर पहुंचेंगे
विज्ञापन
ऊना विकास खंड कार्यालय पहुंची तिरंगा झंडे की खेप। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान की जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। उपमंडल स्तर पर एसडीएम इस अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। घरों में फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की पहली खेप जिले में पहुंच गई। पहली खेप में 1.10 लाख तिरंगा झंडे मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत तिरंगे का का वितरण सुनिश्चित करेगी। जबकि शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और नगर पंचायत के सचिव वितरण करेंगे। बुधवार दोपहर तक यह खेप पंचायत व शहरी क्षेत्रों तक पहुंचा दी जाएगी। प्रति राष्ट्रीय ध्वज की एवज में 25 रुपये लिए जाएंगे। तिरंगा फहराने के बाद कोई भी व्यक्ति वर्चुअली भी अपने को टैग कर सकता है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्सहित करना है। फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय harghartiranga हैश टैग का प्रयोग कर सकते हैं।
उधर, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता तय काने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम छेड़ी गई है। राष्ट्रीय ध्वजों को पंचायत स्तर तक भिजवाया जा रहा है। मांग अधिक होगी तो अतिरिक्त राष्ट्रीय ध्वजों की मांग की जाएगी।

ऊना विकास खंड कार्यालय पहुंची तिरंगा झंडे की खेप। संवाद- फोटो : Una
विज्ञापन