{"_id":"6825d967871a38849304995b","slug":"una-di-kudiyan-da-kaman-15-made-it-to-the-top-ten-merit-list-una-news-c-93-1-ssml1048-153792-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना दी कुड़ियां दा कमाल, टॉप टेन मेरिट में 15 ने बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना दी कुड़ियां दा कमाल, टॉप टेन मेरिट में 15 ने बनाया स्थान
विज्ञापन
एएमएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की मेरिट में आई छात्राओं का मुंह मीठा करवाते अध्यापक व अन्य। स्रो
10वीं की मेरिट में 16 में से एक मुंडा ही शामिल, सेंट डीआर पब्लिक स्कूल की एंजल जिलेभर में प्रथम
सरकारी स्कूल बढेड़ा राजपूतां की दो छात्राएं मेरिट में
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम वीरवार दोपहर को घोषित कर दिया है। मेरिट के टॉप टेन में ऊना जिले के 16 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 15 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। वहीं, सेंट डीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा एंजल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिलेभर में प्रथम और प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया। जबकि, सरकारी स्कूल एएनएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की दो छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। यह स्कूल हर वर्ष वार्षिक परीक्षाओं में शानदार परिणाम लेकर आता है।
जानकारी के अनुसार मेरिट में स्थान हासिल कर वाले विद्यार्थियों में ज्योति पब्लिक स्कूल देहलां की छात्रा हरमनप्रीत कौर पुत्री जसवीर सिंह ने 98.86 प्रतिशत अंक हासिल कर जिलेभर में दूसरा व प्रदेश में पांचवां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) देहलां की मनिंदर कौर पुत्री विनोद कुमार और रावमापा थानाकलां के छात्र निपुण शर्मा पुत्र उमेश कुमार ने 98.71 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा व प्रदेश में छठा, रावमापा पुबोवाल की टीना देवी पुत्री राजकुमार और ज्योति पब्लिक स्कूल देहलां की अमृत और सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की चरिस्टी शर्मा पुत्री राजीव शर्मा ने 98.43% अंक लेकर जिले में पांचवां और प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।
इसके अलावा गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की छात्रा माधवी शर्मा पुत्री मनोहर लाल, एएनएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की यशिता पुत्री सुशील कुमार और एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़ की मिष्टी शर्मा पुत्री राजीव शर्मा ने 98.29 प्रतिशत अंक लेकर जिले में छठा और प्रदेशभर में नौवां स्थान हासिल किया। जबकि, रावमापा जोह की आरुषि ठाकुर पुत्री राजीव कुमार, गोकुल मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैहरियां अरात्रिका ठाकुर पुत्री मनदीप सिंह जम्वाल, एसडी पब्लिक स्कूल पालकवाह की भूमिका राणा पुत्री भाग सिंह, शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी की रिधिमा सोनी पुत्री सुभाष चंद, एएनएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की अक्षिता चौधरी और सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल चिंतपूर्णी की सिया ठाकुर सभी ने 98.14 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला में छठा और प्रदेश भर की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कहा कि जिन सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, उन्हें बधाई। अन्य स्कूल भी शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूलों से सीख लेकर आगे बढ़ें।