{"_id":"69036a7000ed35cdca0f0dee","slug":"una-defeated-mandi-17-0-in-the-handball-match-una-news-c-93-1-una1002-170414-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हैंडबाल के मुकाबले में ऊना ने मंडी को 17-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हैंडबाल के मुकाबले में ऊना ने मंडी को 17-0 से हराया
विज्ञापन
बास्केटबाल में हमीरपुर ने ऊना को 15-0 से मात दी
सलोह स्कूल में अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में हुआ। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबाल और हैंडबाल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
पहले दिन हैंडबाल में मुकाबले में ऊना ने मंडी को 17-0 से, दूसरे मैच में ऊना ने कांगड़ा को 15-0 से हराया। तीसरे मैच में सोलन ने सिरमौर को 13-3 से शिकस्त दी। हॉकी में ऊना को सोलन ने 2-0 से हराया। शिमला ने बिलासपुर को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में हमीरपुर ने कांगड़ा को 3-1 से पराजित किया। बास्केटबाल में हमीरपुर ने ऊना को 15-0 से मात देकर अगले चरण में प्रवेश किया।
इससे पहले उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति या तो जीतता है या सीखता है। असफलता को हार न मानते हुए उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से ही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर, एडीपीओ ऊना रविंद्र भुल्लर, विभिन्न जिलों से आई टीमों के प्रतिनिधि सहित राजेश कौशल, राकेश कुमार, अजय शर्मा और शीश राम भी उपस्थित रहे।