फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una city will be drug free, educational institutions will be the important link: Mahendra

ऊना शहर होगा नशा मुक्त, शिक्षण संस्थान होंगे अहम कड़ी : महेंद्र

Tue, 07 Apr 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Una city will be drug free, educational institutions will be the important link: Mahendra
ऊना। नगर निगम ऊना में नशे की समस्या से निपटने के लिए पहली बार संकल्प ऊना अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रदेश का पहला अभियान होगा जिसमें नगर निगम क्षेत्र में इसे एक वर्ष के लिए संचालित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत बचाव के सभी पहलुओं पर कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। एक वर्ष लगातार चलने वाले इन कार्यक्रमों का मकसद नगर निगम वासियों को नशे की समस्या से निपटने के लिए सशक्त बनाना है। इस अभियान से हर घर को जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं का नशा करने से पहले ही जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान की सबसे अहम कड़ी शिक्षण संस्थान रहेंगे। इस दौरान छात्रों के लिए महज जागरूकता कार्यक्रमों से आगे बढ़कर माॅड्यूल आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया प्रत्येक शिक्षण संस्थान में मेंटर अध्यापक तैयार किए जाएंगे। साथ ही चुनिंदा छात्रों को पीयर लीडर और पीयर काउंसलर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। नगर निगम ऊना के बैनर तले चलने वाले इस अभियान में सभी संबंधित विभागों को शामिल किया जाएगा। वार्ड स्तर पर कमेटियां गठित करके इसमें स्वैच्छिक संगठनों, महिला मंडलों, युवक मंडलों व अन्य सामाजिक संगठनों को शामिल करके इसमें लोगाें का भी सहयोग लिया जाएगा। यह अभियान स्वैच्छिक संस्था गुंजन के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुंजन संस्था के प्रतिनिधि पंकज पंडित ने बताया कि अक्सर ग्रामीण युवा शहरी कल्चर का अनुसरण करते हैं। इसी तरह नशे की समस्या का प्रभाव भी शहर से गांव की तरफ रहता है। ऐसे में ऊना शहर में नशा मुक्त अभियान एक नई पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed