{"_id":"610167268ebc3e090829ae63","slug":"una-city-submerged-in-rain-water-filled-in-homes-and-offices-una-news-sml378426263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश जलमग्न हुआ ऊना शहर, घरों और दफ्तरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश जलमग्न हुआ ऊना शहर, घरों और दफ्तरों में भरा पानी
विज्ञापन
हरोली के भदसाली में बारिश से घरों में घुसा पानी
- फोटो : Una
ऊना/दौलतपुर चौक। बारिश से ऊना शहर जलमग्न हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त आवास, मिनी सचिवालय और फ्रेंड्स कॉलोनी में पानी भर आया। मिनी सचिवालय में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरा प्रशासनिक परिसर तालाब में तबदील हो गया। इसके अलावा हरोली के भदसाली में भी घरों में दो से तीन फीट तक पानी ने खूब तबाही मचाई। रिहायशी घरों में पानी घुसने से लोगों को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
भदसाली के वार्ड छह में सुदेश कुमारी पत्नी चरण दास के घर में पानी घुसने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान पंडोगा पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की। बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश बुधवार सुबह कहर बनकर बरपी। वहीं, उपमंडल अंब के वार्ड नौ में पानी के तेज बहाव में एक कार फंस गई। इसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। हरोली के पंडोगा में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से घंटों तक रास्ता बंद रहा। इसके अलावा विस क्षेत्र गगरेट के तहत पिरथीपुर में बुधवार को भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया।
इसमें परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि पिरथीपुर गांव के वार्ड नंबर दो में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे शोंकी राम का कच्चा मकान अचानक गिर गया। मकान में रखा अनाज, बिस्तर और अन्य सामान खराब हो गया है। गरीब परिवार से संबंधित पीड़ित शोंकी राम ने बताया कि भगवान का शुक्र रहा कि परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान विजय सिंह ने शोंकी राम के मकान के गिरने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में राजस्व विभाग को सूचना दे दी है। ताकि नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित को फौरी सहायता प्रदान की जा सके।