फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una city jammed despite forelane, people upset

फोरलेन के बावजूद ऊना शहर में जाम, लोग परेशान

Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Una city jammed despite forelane, people upset
ऊना में बस स्टैंड के समीप सड़क में लगा लंबा जाम। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में फोरलेन होने के बावजूद जाम आम होने लगा है। बढ़ते वाहनों के दबाव के साथ सड़क किनारे अवैध वाहन पार्किंग भी इसका बड़ा कारण है, लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ रहे जाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
वीरवार दोपहर को ऊना शहर में रोटरी चौक से लाल बत्ती चौक तक जाम लग गया। इस बीच काफी देर इंतजार करने के बाद जाम से छुटकारा मिला। झलेड़ा से लेकर मैहतपुर और कोटला कलां तक फोरलेन है। इसके बावजूद जाम अकसर लग रहा है। गर्मी के बीच वीरवार को वाहनों की लंबी कतारों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई। काफी इंतजार के बाद जाम खुला तो हर किसी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि ऊना शहर में बस अड्डा भी शहर के बीचों-बीच होने के कारण यहां जाम की समस्या रहती है। बसों के अड्डे में प्रवेश और निकासी के दौरान एक लेन का यातायात प्रभावित हो जाता है। इस वजह से भी कुछ देर के लिए जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अश्वनी, अरविंद और सुमित का कहना है कि गर्मी के बीच जाम परेशानी का कारण बन रहा है। पुलिस को चाहिए कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाए ताकि यातायात सही तरीके से चल सके। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान नियमित रूप से करती है। यातायात पुलिस कर्मी भी यातायात को सुचारू बनाने में लगे रहते हैं। फिर भी अगर किसी जगह दिक्कत होगी तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed